पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव काे लेकर तमाम सियासी दलाें की तैयारियां जाेर-शाेर से जारी हैं. इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की माैजूदगी में भवानीपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार काे नामांकन दाखिल किया. अमित शाह ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी के साथ उनके राेड शाे में भी हिस्सा लिया.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी के साथ मिलकर अमित शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया.
भाजपा नेता अमित शाह ने एक्स पर अपने राेड शाे का वीडियाे साझा करते हुएकहा कि भवानीपुर में उमड़ा यह जनसैलाब बंगाल में परिवर्तन का प्रतीक है.तृणमूल कांग्रेस सरकार की विदाई निश्चित है.उन्हाेंने कहा कि बंगाल में ममता सरकार के तुष्टीकरण का अंत हाेने वाला है और कमल खिलने वाला है.वहीं, अमित शाह ने जनसभा काे संबाेधित करते हुए कहा, पूरा बंगाल ममता बनर्जी की विदाई करने के लिए तैयार है.शुभेंदु दा नंदीग्राम से लड़ना चाहते हैं.मैंने उनसे कहा था कि केवल नंदीग्राम हीनहीं, बल्कि ममता बनर्जी के घर में जाकर उन्हें हराना है. ममता बनर्जी बंगाल में सरकार ताे बना पाई थीं, लेकिन नंदीग्राम में शुभेंदु दा के सामने चुनाव हार गई थी.इस बार ममता बनर्जी पूरे बंगाल में भी हारेंगी और भवानीपुर में भी हारेंगी.