पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की हिंजवड़ी टीम ने नशीले पदार्थाें की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने वाकड़ और मुंबई के गाेवंडी इलाके में छापेमारी कर 27 लाख 75 हजार रुपये मूल्य का मुद्दामाल जब्त किया है. इस कार्रवाई में 20 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद की गई है और पुणे- मुंबई तस्करी गिराेह के दाे शातिर तस्कराें काे सलाखाें के पीछे भेज दिया गया है.
पुलिस ने इस मामले में अतुल शंकर बालगुड़े (उम्र-35 वर्ष, निवासीपाथरगांव, मावल, पुणे) और उसकेसाथी शारुख उर्फ सद्दाम इकबाल अंसारी (निवासी- गाेवंडी, मुंबई) काे गिरफ्तार किया है.हिंजवड़ी पुलिस की अपराध शाेध टीम जब इलाके में पेट्राेलिंग कर रही थी, तब सहायक फाैजदार नरेश बलसाने काे गुप्त सूचना मिली कि वाकड़ के विनाेदे बस्ती में एक युवक नशीले पदार्थ बेचने आने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर पहले अतुल बालगुड़े काे हिरासत में लिया. जिसके पास से 4.20 लाख रुपये की ड्रग्स मिली.