पुणे, 2 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे की अग्रणी स्वास्थ्य संस्था ‘माया चैरिटेबल फाउंडेशन' ने अपने सेवा कार्यों के 15 वर्ष पूरे करने के साथ ही संगठन में नए पदाधिकारियों की घोषणा की. कंपनी अधिनियम 1956 की धारा 25 (वर्तमान में धारा 8) के तहत वर्ष 2010 में स्थापित इस संस्था का मूल उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा प्रदान करना है. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय योगेश अग्रवाल की दूरदृष्टि को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किए हैं. इसी कड़ी में वर्ष 2020 में ‘माया डायलिसिस सेंटर' की स्थापना की गई थी. पिछले 6 वर्षों में (2020 से) सेंटर ने 32,000 से अधिक डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक पूरे किए हैं. नाममात्र दरों पर उपचार प्रदान कर फाउंडेशन ने जरूरतमंद मरीजों के लगभग 10 करोड़ रुपये बचाए हैं. नया नेतृत्व और कार्यकारिणी (2026-2028) अध्यक्ष: विक्रम राम अग्रवाल सचिव: विकास रमेश गुप्ता कोषाध्यक्ष: मुकेश श्रीभगवान अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य : अनिल सूरजमल गुप्ता, श्याम पतिराम गोयल, राजेश सत्यनारायण मित्तल, कांतिलाल धरमचंद गर्ग. नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम राम अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा, हम स्वर्गीय योगेश के उस संकल्प को दोहराते हैं कि अग्रवाल समाज हर जरूरतमंद की मदद के लिए सक्षम है.