बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स ने एक बार फि$र JEE Main 2026 में रचा इतिहास

लगातार दूसरे वर्ष परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल हासिल किया : कक्षा 8वीं से इढ में पढ़ रहे सिद्धार्थ आठल्ये ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर पुणे सिटी रैंक 1 प्राप्त किया

    30-Apr-2026
Total Views |
nygrnhrj 
पुणे, 29 अप्रैल (आ.प्र.)
 पुणे के सबसे वेिशसनीय और परिणाम-केंद्रित JEE कोचिंग संस्थानों में से एक, बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स (BT) ने इंजीनियरिंग क्षेत्र के भविष्य को संवारने की अपनी 20+ वर्षों की यात्रा में JEE Main 2026 के परिणामों में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है. 20 अप्रैल की देर शाम घोषित हुए इन परिणामों में, बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के छात्र सिद्धार्थ आठल्ये ( IR 25) ने 100 पर्सें टाइल प्राप्त कर पुणे सिटी रैंक 1 हासिल किया, जिससे पूरे बीटी परिवार और पुणे शहर का नाम रोशन हुआ है. पिछले वर्ष JEE Main 2025 में भी, कक्षा 8वीं से 5 वर्षों तक बीटी में अध्ययन कर रहे आयुष चौधरी ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर महाराष्ट्र में प्रथम स्थान हासिल किया था. बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के 9 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप 500, 15 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप 1000 में स्थान प्राप्त किया है, वहीं कई अन्य विद्यार्थियों ने 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली JEE Advanced 2026 के लिए पात्रता हासिल की है. हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है इस सफलता पर बोलते हुए बाकलीवाल ट्यूटोरियल्स के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव बाकलीवाल ने कहा, हमें अपने विद्यार्थियों पर अत्यंत गर्व है. ये परिणाम उनके कठोर परिश्रम और समर्पण का परिणाम हैं, साथ ही इढ में अपनाई गई हमारी सुव्यवस्थित और केंद्रित पद्धति का भी प्रतिबिंब हैं. प्रत्येक छात्र की क्षमता का सर्वोत्तम विकास करना ही हमारा उद्देश्य रहा है, और यह उपलब्धि पूरी टीम के लिए अत्यंत संतोषजनक है. JEE Advanced 2026 के लिए पात्र सभी विद्यार्थियों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ और उनके अंतिम लक्ष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हू्‌ँ‍. JEE Main 2026 में मिली यह सफलता बीटी की शैक्षणिक उत्कृष्टता की मजबूत पहचान को और सुदृढ़ करती है. वर्षों से JEE Main और JEE Advanced में उत्कृष्ट परिणाम देते हुए बीटी ने अपनी अलग पहचान बनाई है. यहाँ विद्यार्थियों को उच्च योग्यताप्राप्त फैकल्टी, सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, नियमित परीक्षण और व्यक्तिगत डाउट-सॉल्विंग सत्रों का लाभ मिलता है.