बंगाल विधानसभा के दूसरे व आखिरी चरण के चुनाव में भी रिकाॅर्ड 92 प्रतिशत मतदान हुए. हिंसा, ताेड़फाेड़, आगजनी, मारपीट, लाठीचार्ज के बीच 142 सीटाें पर वाेट डाले गए. 24 परगना में बीजेपी प्रत्याशी की कार ताेड़ी गई. हुगली में टीएमसी-लेफ्ट कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए मारपीट और गाली-गलाैच की. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने सुबेंदु अधिकारी काे घेरकर गाे बैक के नारे लगाए किसी तरह पुलिस ने उन्हें बचाया.वहीं दूसरी ओर केडग्राम में पुलिस ने 6 जिंदा बम बरामद किए. इस तरह धमाके की याेजना विफल किया. भाजपा द्वारा ईवीएम में बीजेपी की बटन पर टेप चिपकाने का आराेप लगाने पर चुनाव आयाेग ने कहाआराेप सही हुआ ताे मतदान दाेबारा कराया जाएगा. भारी सुरक्षा के बीच विधानसभा का चुनाव संपन्न हाे गया. असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु तथा बंगाल का रिजल्ट 4 मई काे घाेषित हाेगा.हालांकि पूरे देश की नजरें बंगाल के नतीजाें पर टिकी है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार ेपश्चिम बंगाल में 142 विधानसभा सीटाें पर मतदान के दूसरे चरण में दाेपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
चुनाव आयाेग ने यह जानकारी साझा की है. भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि चुनाव अधिकारियाें ने निर्देश दिया है कि राज्य में जहां भी चार से अधिक लाेग इकट्ठा हाेंगे, वहां केंद्रीय बल उन्हें हटाने के लिए कार्रवाई कर सकते हैं और जिन लाेगाें ने मतदान कर लिया है, उन्हें घर लाैटने काे कहा गया है. वहीं, उन्हाेंने टीएमसी पर आराेप लगाते हुए कहा कि कुछ लाेग हंगामा कर रहे थे, लेकिन अब माहाैल बदल रहा है और लाेग जागरूक हाेकर मतदान कर रहे हैं.भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जब वे भवानीपुर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे, ताे कुछ लाेगाें ने ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाए. उन्हाेंने दावा किया कि ये लाेग बांग्लादेश मूल के मुस्लिम थे, जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे. अधिकारी के अनुसार, उन्हाेंने करीब 15 मिनट तक उन्हें नारे लगाने दिया ताकि पूरा मामला कैमरे में रिकाॅर्ड हाे सके. उन्हाेंने यह भी दावा किया कि इस घटना के बाद करीब 10 हजार वाेट उनके पक्ष में शिफ्ट हुए हैं. इससे पहले दिन में भवानीपुर के एक मतदान केंद्र पर उनके पहुंचने के दाैरान नारेबाजी के कारण तनाव की स्थिति भी बन गई थी.