गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार काे हाईवे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक वैन काे पीछे से जाेरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में 6 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हाे गए. वैन शमलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी. इसी दाैरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने वैन काे पीछे से टक्कर मार दी.पुलिस के अनुसार, बस की अत्यधिक गति के कारण यह हादसा हुआ.टक्कर इतनी जाेरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गई. दुर्घटना में वैन में सवार छह यात्रियाें की माैके पर ही माैत हाे गई.चार अन्य यात्रियाें काे गंभीर चाेटें आई हैंघायलाें काे तुरंत निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. गंभाेई पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अल्पेश चाैधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. बस ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार काे दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. सूचना मिलते ही गांभाेई पुलिस माैके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. साथ ही हाईवे पर ट्रैफिक काे सुचारू करने के लिए व्यवस्था की गई.