डॉ. राजेश शाह को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

    30-Apr-2026
Total Views |
bngdng
 
पुणे के सुप्रसिद्ध उद्यमी डॉ. राजेश शाह को इंडो-थाई अचीवर्स समिट- 2026 के दौरान प्रतिष्ठित ‌‘भारत उद्योग पुरस्कार 2026‌’ से सम्मानित किया गया. एसोसिएशन फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ द्वारा आयोजित इस समारोह में थाईलैंड के सांसद और ‌‘नेशन-बिल्डिंग इंस्टीट्यूट‌’ के अध्यक्ष प्रो. डॉ. क्रिंगसैक चारेनवोंगसाक ने डॉ. शाह को यह पुरस्कार प्रदान किया. इस अवसर पर वेगानेरी की सह-संस्थापक कलायानी यिमसिरी और मॉल मैनेजमेंट विशेषज्ञ आचार्य तनिनरथ पकदीपिन्यो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस अंतरराष्ट्रीय परिषद में सतत आर्थिक विकास और भारत-थाई रणनीतिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.