रावेत, 29 अप्रैल (आ. प्र.) महाराष्ट्र के जाने-माने फैशन ब्रांड ‘कैम्ब्रिज’ के नए स्टोर का उद्घाटन समारोह रावेत के चिंतामणि चौक स्थित हाई स्ट्रीट में प्रशांत भाटिया (कैम्ब्रिज प्रबंध निदेशक) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस अवसर पर रावेत के बी. जी. पाटिल, अजय सुपाल, सुहास चिंचकर, मनोज भाटिया (मार्केटिंग हेड) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस भव्य लांच के अवसर पर रावेत में ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर घोषित किए गए हैं, जिससे फैशन प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखा गया. नए स्टोर में आधुनिक और स्टाइलिश पुरुष परिधानों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है. विशेष रूप से 4-वे स्ट्रेच ट्राउजर 1,399 से और बांस फाइबर शर्ट 999 से उपलब्ध ह्ैं. लांच के अवसर पर ग्राहकों को 20% की फ्लैट छूट दी जा रही है, जो 4 मई तक मान्य रहेगी. कैम्ब्रिज का नया शोरूम शॉप नंबर 21, 101 हाई स्ट्रीट, फेलिसिटी के पास, सेंट्रल स्ट्रीट, अर्बन स्काईलाइन के सामने, चिंतामणि चौक, रावेत, पुणे में खुला है और रावेत के ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं ट्रेंडी फैशन का बेहतरीन विकल्प प्रदान करता है. कैम्ब्रिज के निदेशकों ने रावेतवासियों से ‘कैम्ब्रिज’ ब्रांड के इस नए स्टोर पर आने का आग्रह किया है, जो फैशन और आराम का बेहतरीन मेल प्रस्तुत करता है.