मुंबई-राजस्थान रूट पर अतिरिक्त कोच लगाएं

पश्चिम रेलवे के जीएम से राजस्थान प्रवासी संघ प्रतिनिधिमंडल ने की अपील

    30-Apr-2026
Total Views |
jyuhj
मुंबई, 29 अप्रैल (आ.प्र.)

मुंबई और राजस्थान के बीच चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, लंबी वेटिंग लिस्ट और टिकट न मिलने से रोजाना लाखों यात्री परेशान ह्‌ैं‍. छुट्टियों और शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने से यह हालात और बिगड़ गए ह्‌ैं‍. इसी समस्या को लेकर राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे से मुलाकात की. उन्हें बताया गया कि इस रूट पर हर ट्रेन पैक चल रही है, वेटिंग 300 पार जा रही है. जब तक नई ट्रेन नहीं चलती, हर गाड़ी में ज्यादा से ज्यादा एक्स्ट्रा कोच लगाए जाए्‌ं‍. प्रवासी संघ के सचिव निरंजन परिहार ने इस प्रक्रिया को तेज कराने के लिए चार सांसदों राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी, पीपी चौधरी एवं लुंबाराम चौधरी से अनुरोध किया है कि वे रेल मंत्री अेिशनी वैष्णव से इस बारे में बात करें एवं लाखों यात्रियों को सुविधाएं बढ़ाने हेतु प्रयास कर्‌ें‍. प्रवासी संघ ने तत्कालीन हल के लिए मौजूदा ट्रेनों में तत्काल अतिरिक्त कोच जोड़ने और मुंबई- जोधपुर के बीच एक नई नियमित ट्रेन शुरू करने की मांग रखी. संघ अध्यक्ष विमल रांका ने कहा कि जोधपुर एयरपोर्ट महीने भर के लिए बंद है और हवाई किराया आसमान छू रहा है. ऐसे में पूरा दबाव रेल पर है. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष सिद्धराज लोढ़ा, सज्जन रांका, विनोद लोढ़ा और नरेंद्र मांडोत भी शामिल थे. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को ओशासन दिया कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कोच लगाने पर कार्रवाई जारी है और मुंबई-राजस्थान के बीच नई ट्रेन के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार होगा. गौरतलब है कि राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ पिछले 5 दशक से इस रूट पर रेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा है. स्थायी समाधान के लिए मुंबई- आबूरोड-जोधपुर के बीच एक और नई नियमित ट्रेन जरूरी है.  
\\