मुंबई-राजस्थान रूट पर अतिरिक्त काेच लगाए

    30-Apr-2026
Total Views |
 
 

Rj 
 
मुंबई और राजस्थान के बीच चलने वाली ट्रेनाें में भारी भीड़, लंबी वेटिंग लिस्ट और टिकट न मिलने से राेजाना लाखाें यात्री परेशान हैं. छुट्टियाें और शादी-ब्याह का सीजन शुरू हाेने से यह हालात और बिगड़ गए हैं. इसी समस्या काे लेकर राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे से मुलाकात की. उन्हें बताया गया कि इस रूट पर हर ट्रेन पैक चल रही है, वेटिंग 300 पार जा रही है.जब तक नई ट्रेन नहीं चलती, हर गाड़ी में ज्यादा से ज्यादा एक्स्ट्रा काेच लगाए जाएं्. प्रवासी संघ के सचिव निरंजन परिहार ने इस प्रक्रिया काे तेज कराने के लिए चार सांसदाें राजेंद्र गहलाेत, नीरज डांगी, पीपी चाैधरी एवं लुंबाराम चाैधरी से अनुराेध किया है कि वे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस बारे में बात करें एवं लाखाें यात्रियाें काे सुविधाएं बढ़ाने हेतु प्रयास करें्.
 
प्रवासी संघने तत्कालीन हल के लिए माैजूदा ट्रेनाें में तत्काल अतिरिक्त काेच जाेड़ने और मुंबई- जाेधपुर के बीच एक नई नियमित ट्रेन शुरू करने की मांग रखी. संघ अध्यक्ष विमल रांका ने कहा कि जाेधपुर एयरपाेर्ट महीने भर के लिए बंद है और हवाई किराया आसमान छू रहा है. ऐसे में पूरा दबाव रेल पर है.प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष सिद्धराज लाेढ़ा, सज्जन रांका, विनाेद लाेढ़ा और नरेंद्र मांडाेत भी शामिल थे. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे ने प्रतिनिधिमंडल काे आश्वासन दिया कि यात्रियाें की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है. उन्हाेंने कहा कि अतिरिक्त काेच लगाने पर कार्रवाई जारी है और मुंबई-राजस्थान के बीच नई ट्रेन के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार हाेगा.गाैरतलब है कि राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ पिछले 5 दशक से इस रूट पर रेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा है.स्थायी समाधान के लिए मुंबई- आबूराेड-जाेधपुर के बीच एक और नई नियमित ट्रेन जरूरी है.