मुंबई, 29 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) डॉ. सुमन आर. अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का स्थायी ट्रस्टी नियुक्त किया गया है. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1975 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय बनारसीदास गुप्ता द्वारा अग्रोहा में की गई थी. यह अग्रवाल समाज की देश की सबसे प्राचीन एवं प्रतिष्ठित संस्था है, जिसकी शाखाएँ देश के कोने-कोने में सक्रिय ह्ैं. इस सम्मानजनक दायित्व पर डॉ. सुमन अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस संस्था में स्थायी ट्रस्टी के रूप में चयनित होना उनके लिए गर्व का विषय है. समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया.