बिहार के माेतिहारी में जहरीली शराब से 5 की माैत

    04-Apr-2026
Total Views |
 
 
BH
 
बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से माैत हुई है. माेतिहारी में 5 लाेगाें की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है.इनमें से 6 की आंखाें की राेशनी चली गई है. सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालाें में चल रहा है. बीमार लाेगाें में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है. मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुआ और अब आसपास के इलाकाें में फैल गया है.रघुनाथपुर थाना के बालगंगा के संपत साह ने दाेपहर 1 बजे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया.इससे पहले सुबह परीक्षण मांझी (46), और हीरालाल भगत की माैत हाे गई. जबकि पहली माैत कल सुबह और दूसरी कल गुरुवार रात काे हुई. शराबकांड पर एसपी ने कार्रवाई की है.
 
तुरकाैलिया एसएचओ उमाशंकर मांझी काे सस्पेंड किया गया है, जबकि चाैकीदार भरत राय काे गिरफ्तार कर लिया है. तुरकाैलिया और रघुनाथपुर थाने में मामले काे लेकर हत्या का केस दर्ज कराया गया है. ये केस मृतक प्रमाेद यादव और हीरालाल भगत के परिवार की शिकायत पर हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, दाे अलग-अलग थाना क्षेत्र में बुधवार शाम लाेगाें ने शराब पी, जिसके बाद तबीयत बिगड़नी शुरू हई. पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह तुरकाैलिया थाना क्षेत्र के पुलवा घाट निवासी चंदू की संदिग्ध परिस्थितियाें में माैत हाे गई थी.परिजनाें ने बिना किसी काे सूचना दिए जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था. शराब से माैत का खुलासा तब हुआ जब रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा निवासी लाेहा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी और उनकी आंखाें की राेशनी कम हाेने लगी.