गुड फ्राइडे के दिन शहर के विभिन्न चर्च में प्रभु यीशु की उपासना की गई. फादर और रेवरंड ने उपस्थित नागरिकाें का प्रभु यीशु के संदेश के बारे में मार्गदर्शन किया. प्रभु यीशु के शांती, प्रेम और दया के संदेश का अनुकरण करने का आहवान भी किया गया. प्राेटेस्टंट और कैथाेलिक पंथ के चर्च में मराठी, हिंदी, इंग्लिश और अन्य भाषाओं में गुड फ्राइडे (3 अप्रैल) काे आयाेजित प्रार्थना में बडी संख्या में क्रिश्चन धर्मीय नागरिक उपस्थित थे.रेवरंड सुधीर गायकवाड, रेवरंड सुधीर पारकर, रेवरंड रुपेश शिंदे, रेवरंड राजेंद्र शिरसाट, रेवरंड जयप्रकाश आढाव, भारत जाॅन, विजय म्हंकाले, रेवरंड पराग लाेंढे ने प्रभु यीशु के सात संदेशाेें काे लेकर मार्गदर्शन किया गया. यह जानकारी चर्च ऑफ द हाेली नेम पंचहाैद के सदस्य सुधीर चांदेकर ने दी.