नवी मुंबई के सानपाड़ा स्थित शिकारा हाेटल के सभागार में अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का भव्य वार्षिक सम्मान समाराेह एवं पुस्तक लाेकार्पण कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ्. इस अवसर पर देश के विभिन्न काेनाें से आई विलक्षण प्रतिभाओं काे उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. दयानन्द तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी उपस्थित रहे.विशेष अतिथि के ताैर पर अग्निशिला पत्रिका के संपादक अनिल गलगली ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई्. समाराेह का मुख्य आकर्षण संस्था की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार अलका पांडेय की नवीन कृति जीवन दाेहवली का लाेकार्पण रहा.दाेहाें के इस संग्रह के माध्यम से लेखिका नजीवन के विभिन्न पहलुओं काे काव्य रूप में पिराेया है.
कार्यक्रम के दाैरान प्रतिष्ठित श्रेणियाें में पुरस्कार वितरित किए गए, जिसमें डाॅ. शिवदत शुक्ला काे अग्निशिखा शिराेमणि सम्मान , देवेंद्र पांडे की स्मृति में अग्निशिखा समाज गाैरव सम्मान , आशुताेष तिवारी की स्मृति में अग्निशिखा साहित्य गाैरव सम्मान , मीना अग्रवाल की स्मृति में अग्निशिखा साहित्य शिराेमणि सम्मान और संस्था की ओर से अग्निशिखा साहित्य भूषण सम्मान दिए गए्.सम्मानित हाेने वाली अन्य प्रमुखहस्तियाें में छत्तीसगढ़ से मंजुला जाेशी, इंदाैर से डाॅ. अरुणा बाजपेयी और कर्नाटक से डाॅ. सराेजा मेटी शामिल रहीं्. इसके अतिरिक्त नवी मुंबई से सेवा सदन प्रसाद, दतिया से रामस्वरूप साहू, ओम प्रकाश पांडे, अशाेक गुप्ता, महेश सुथार, चंद्रिका व्यास और विजय अय्यर काे भी उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियाें के लिए मंच पर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने अग्निशिखा मंच के प्रयासाें की सराहना करते हुए इसे साहित्य और समाज सेवा काे जाेड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सेतु बताया