यह सप्ताह सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्राें से जुड़े जातकाें के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. हालांकि, कुछ अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव डाल सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना आवश्यक हाेगा. व्यवसाय से जुड़े लाेगाें काे इस सप्ताह काम की गति थाेड़ी धीमी महसूस हाे सकती है, जिससे लाभ में कमी आ सकती है. वहीं, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लाेग किसी नए अभियान या माेर्चे की शुरुआत कर सकते हैं.
कैरियर/बिजनेस : कैरियर के दृष्टिकाेण से यह सप्ताह उन्नति का संकेत दे रहा है. आपके प्रयासाें और मेहनत का उचित फल मिलेगा. यदि आप किसी प्रतियाेगिता में भाग लेते हैं, ताे सफलता की प्रबल संभावना बन रही है. नाैकरीपेशा लाेगाें के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा और कार्यस्थल पर आपकी सराहना हाे सकती है.
रिलेशनशिप : पारिवारिक जीवन मिला-जुला रह सकता है. मित्राें और करीबी लाेगाें से अपेक्षित सहयाेग न मिलने के कारण मन थाेड़ा खिन्न रह सकता है. परिजनाें के स्वास्थ्य काे लेकर चिंता बनी रह सकती है. हालांकि, सप्ताह के दाैरान किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलने के याेग हैं, जिससे मन प्रसन्न हाेगा.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें्. पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए याेग और प्राणायाम का सहारा लें्. नियमित दिनचर्या अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
लकी डेट : 05, 08, 09
लकी रंग : हरा, पीला, नारंगी
लकी दिन : साेमवार, बुधवार, रविवार
सावधानी : किसी भी कार्य काे करते समय संयम और धैर्य बनाए रखें, जल्दबाज़ी से नुकसान हाे सकता है.
उपाय : इस सप्ताह भगवान शिव की उपासना करें. शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करने से विशेष लाभ प्राप्त हाेगा.