पिंपरी-चिंचवड़ मनपा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली के मामले में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है. विभिन्न विभागाें द्वारा दर्ज की गई इस रिकाॅर्ड ताेड़ आय के उपलक्ष्य में शनिवार काे आयाेजित स्थायी समिति की बैठक में विभाग प्रमुखाें का विशेष सम्मान किया गया. स्थायी समिति के सभापति अभिषेक बारणे ने कर संकलन विभाग के उपायु्नत सचिन पवार काे प्रशस्ति पत्र देकर गाैरवान्वित किया. सभापति अभिषेक बारणे ने इस अवसर पर कहा कि इस रिकाॅर्ड राजस्व वसूली से मनपा की आर्थिक स्थिति काे बड़ी मजबूती मिली है. उन्हाेंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बढ़ी हुई आय के कारण शहर के विकास चक्र की गति और तेज हाेगी. आंकड़ाें के अनुसार, मनपा के कर संकलन एवं कराधान विभाग ने इस वर्ष सर्वाधिक 961 कराेड़ रुपये की वसूली कर अब तक का सबसबड़ा रिकाॅर्ड बनाया है.
बैठक में विकास प्रस्तावाें पर मुहर: राजस्व की समीक्षा के साथसाथ स्थायी समिति की बैठक में शहर के विभिन्न बुनियादी ढांचागत विकास कार्याें काे भी मंजूरी दी गई.इसमें महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं.इसमें मुख्य रूप से वार्ड नंबर 8 के अंतर्गत एमआईडीसी एस ब्लाॅक, सेक्टर 9, 11, 12 और 13 में सड़काें का डांबरीकरण कियाजाएगा.वार्ड नंबर 8 के ही सेक्टर 1 से 4 में सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित फुटकर मरम्मत और देखभाल के कार्याें काे स्वीकृति दी गई.प्रजिमा 31 सड़क पर आवश्यक राेड फर्नीचर और अन्य निर्माण कार्याें काे मंजूरी दी गई. मनपा के विभिन्न अस्पतालाें और औषधालयाें के लिए आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणाें की खरीद के प्रस्ताव काे भी हरी झंडी दिखाई गई. बैठक में उपस्थित अधिकारियाें काे संबाेधित करते हुए सभापति ने निर्देश दिए कि विकास कार्याें की गुणवत्ता से काेई समझाैता न किया जाए और आवंटित बजट का समय सीमा के भीतर सदुपयाेग सुनिश्चित हाे.
इस सम्मान समाराेह के दाैरान कर विभाग के प्रमुख अधिकारियाें सहित मनपा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे.