कर्क

    05-Apr-2026
Total Views |
 
 

horoscope 
 
 
 यह सप्ताह आपके लिए भावनात्मक और पारिवारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने परिवार और निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चाें में वृद्धि हाे सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी हाेगा. किसी पुराने कार्य के पूर्ण हाेने से मन में संताेष रहेगा
.
 कैरियर/बिज़नेस : कार्यस्थल पर यह सप्ताह थाेड़ा चुनाैतीपूर्ण रह सकता है.आपकाे अपने कार्याें में अधिक मेहनत और धैर्य की आवश्यकता हाेगी. वरिष्ठाें के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी हाेगा. व्यापारियाें काे इस सप्ताह सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी नए निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करना चाहिए.
 
 रिलेशनशिप : पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने काे मिल सकता है.छाेटी-छाेटी बाताें पर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखना जरूरी है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ताें में सुधार आएगा. प्रेम-संबंधाें में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह ध्यान देने याेग्य है. मानसिक तनाव और थकान महसूस हाे सकती है. पर्याप्त आराम करें और अपनी दिनचर्या काे संतुलित रखें.पेट और नींद से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें्.
 
 लकी डेट : 05, 08, 09
 
 लकी रंग : हरा, पीला, नारंगी
 
 लकी दिन : साेमवार, बुधवार, रविवार सावधानी : भावनाओं में बहकर काेई बड़ा निर्णय न लें और किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें.
 
 उपाय : साेमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें, शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें तथा ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हाेगी.