चुनाव आयाेग काे निष्पक्षता से काम करना चाहिए !

    05-Apr-2026
Total Views |
 
 

EC 
 
चुनाव आयाेग काे पूरी निष्पक्षता से काम करना चाहिए. यह प्रतिपादन सुप्रीम काेर्ट की जज जस्टिस बी. वी. नागरत्ना ने किया. वे पटना के चाणक्य नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी में ‘अधिकाराें से पसंविधानवाद संरचना क्याें मायने रखती है’, के विषय पर बाेल रहीं थीं. उन्हाेंने कहा-स्वतंत्र संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव ठीक नहीं है. उन्हाेंने कहा- कैग, चुनाव आयाेग जैसी संस्थाओं का निष्पक्ष हाेना बेहद जरूरी है. ऐसी संस्थाओं काे कमजाेर करना लाेकतंत्र के हित में नहीं है.जस्टिस नागरत्ना ने कहा, हमारे संवैधानिक लाेकतंत्र ने यह भली-भांति सिद्ध किया है कि समय पर चुनाव हाेने के कारण सरकार में परिवर्तन सुचारू रूप े हाेते हैं. इस प्रक्रिया पर नियंत्रण का अर्थ, वास्तव में, राजनीतिक प्रतिस्पर्धा की शर्ताें पर ही नियंत्रण है. उन्हाेंने कहा कि चुनाव आयाेग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक जैसी संस्थाएं बाहरी प्रभावाें से मुक्त, विशेषीकृत हैं.