तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके) के संस्थापक एवं अभिनेता विजय ने शनिवार काे केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 9 अप्रैल काे हाेने वाले विधानसभा चुनावाें के लिए टीवीके के 28 उम्मीदवाराें और गठबंधन सहयाेगी नेयम मक्कल कज़गम (एनएमके) के दाे उम्मीदवाराें के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. विजय काे कुछ शर्ताें के साथ पुड्डुचेरी में चार स्थानाें पर चुनाव प्रचार करने की अनुमति दी गयी है. इनमें चुनाव प्रचार अपराह्न 1:30 बजे से पहले समाप्त हाेना चाहिए, अन्य राज्याें से पार्टी कार्यकर्ता पुड्डुचेरी नहीं आ सकते, बच्चाें एवं गर्भवती महिलाओं काे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी जैसी शर्तें शामिल हैं.
अभिनेता विजय ने अपने चुनाव प्रचार काे राेड शाे में बदल दिया. उन्हाेंने एक घंटे 20 मिनट में 12 किलाेमीटर की दूरी तय की और पुड्डुचेरी से रवाना हाे गये.सभी स्थानाें पर भारी भीड़ उमड़ी और लाेग सुबह छह बजे से ही उनका इंतजार कर रहे थे. विजय ने मातृत्व सहायता के लिए 25,000 रुपये देने, सभी रिक्त सरकारी पदाें काे भरने, किसानाें के लिए 100 प्रतिशत फसल बीमा, मछुआराें के लिए डीजल पर 20 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी, 25 लाख रुपये तक का चिकित्सा बीमा, बीपीएल परिवाराें काे 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के साथ-साथ यहां एक कला एवं विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित करने का भी वादा किया.