मिथुन

    05-Apr-2026
Total Views |
 

horoscope 
 
यह सप्ताह आपके लिए नई संभावनाओं और बदलावाें से भरा रहने वाला है. आप अपनी बुद्धिमत्ता और संवाद काैशल के बल पर कई समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन अनियाेजित खर्च आपकी याेजना काे प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.
 
 कैरियर/बिज़नेस : कैरियर के क्षेत्र में यह सप्ताह प्रगति देने वाला रहेगा.कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और समझदारी की सराहना हाेगी. नए प्राेजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार कर रहे लाेगाें के लिए समय अनुकूल है, खासकर यदि आप किसी नए विचार पर काम कर रहे हैं. साझेदारी में कार्य करने वालाें काे लाभ मिलने के याेग हैं.
 
 रिलेशनशिप : रिश्ताें के मामले में यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और संबंधाें में मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी का सहयाेग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम-संबंधाें में भी स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है. अधिक साेच-विचार करने से थकान महसूस हाे सकती है. याेग, ध्यान और पर्याप्त नींद आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हाेंगे.
 
 लकी डेट : 06, 07, 11
 
 लकी रंग : सफेद, क्रीम, गुलाबी
 
 लकी दिन : शुक्रवार, शनिवार, साेमवार
  
 सावधानी : किसी भी बात काे लेकर अधिक चिंता न करें और निर्णय साेचसमझकर लें.
 
 उपाय : बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें. इससे बुद्धि और सफलता में वृद्धि हाेगी.