शिवसेना संगठन के जाे पदाधिकारी पद संभालने के बाद काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें पद पर रखना है या नहीं, इस पर फैसला लिया जाएगा. कार्यकारिणी भंग कर दी जाएगी और माैजूदा पदाधिकारी शुक्रवार (3 अप्रैल) से इंचार्ज के ताैर पर काम करेंगे. अगले 30 दिनाें तक चुनाव क्षेत्र में संगठन के काम की जानकारी ली जाएगी. जाे पदाधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें उनके पदाें पर बनाए रखा जाएगा. शिवसेना के पुणे जिला संपर्क प्रमुख, उद्याेग मंत्री उदय सामंत ने चेतावनी दी कि जाे लाेग अच्छा काम नहीं करेंगे, उन्हें उनके पदाें से हटा दिया जाएगा.पुणे और मावल के संपर्क प्रमुख बनने के बाद सामंत ने शुक्रवार काे समीक्षात्मक बैठक की. उन्हाेंने पिंपरी, चिंचवड़, भाेसरी और मावल विधानसभा क्षेत्राें में सभी शिवसेना, महिला आघाड़ी, युवा सेना, युवा सेना के काम का समीक्षा की. बैठक थेरगांव के माैर्या बैं्नवेट हाॅल में हुई.
इस माैके पर शिवसेना के उपनेता एवं सांसद श्रीरंग बारणे,उपनेता इरफान सैयद, सुलभा उबाले, शहरप्रमुख एवं नगरसेवक नीलेश तरस माैजूद थे.उदय सामंत ने आगे कहा, पार्टी संगठन के काम काे लेकर काेई समझाैता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शिवसेना के मुख्य नेता एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पूरी लगन से काम करते हैं. शिवसैनिकाें काे उनकी तरह काम करना चाहिए. अगर हम उनके नक्शेकदम पर चलकर काम करेंगे ताे शहर में भगवा माहाैल बनेगा. मतदाता सूची की जांचपड़ताल करने का काम चल रहा है. इस पर कड़ी नज़र रखी जानी चाहिए. जाे पदाधिकारी अपने पद के हिसाब से काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें पद पर रखना है या नहीं, इस पर फैसला लिया जाएगा. कार्यकारिणी समिति काे भंग कर दिया जाएगा और माैजूदा पदाधिकारी प्रभारी के ताैर पर काम करेंगे.