‘चवदार तालाब सत्याग्रह’ के शताब्दी वर्ष पर कई कार्यक्रमाें का आयाेजन हाेगा

    05-Apr-2026
Total Views |
 

lake 
 
डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर के नेतृत्व में चले ‘चवदार तले आंदाेलन’ का शताब्दी वर्ष के अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से पूरे साल विभिन्न कार्यक्रमाें का आयाेजन किया जाएगा. यह जानकारी केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने शनिवार काे आयाेजित पत्रकारवार्ता में दी.शनिवार काे पुणे में रिपब्लिकन पार्टी की राज्य कार्यकारिणी और प्रमुख नेताओं की बैठक संपन्न हुई. महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष राजाभाऊ सराेदे, राज्य महासचिव अविनाश महातेकर, महासचिव गाैतम साेनावणे, राज्य कार्यकारी अध्यक्ष बाबूराव कदम, राष्ट्रीय महासचिव आशाताई लांडगे, बालासाहेब जानराव, परशुराम वाडेकर, संजय साेनावणे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. आठवले ने बताया कि इस शताब्दी वर्ष के माैके पर, 14 अक्टूबर काे सातारा से पूरे राज्य में समता परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी और 10 नवंबर काे पुणे में इसका समापन हाेगा. राज्य के हर संभाग में सामाजिक समता परिषदें आयाेजित की जाएंगी. आठवले ने कहा कि समतावादी विचारकाें और लेखकाें के संम्मेलन भी आयाेजित किए जाएंगे. साथ ही, 15 अक्टूबर काे काेल्हापुर में बाैद्ध धम्म परिषद का आयाेजन किया जाएगा. उन्हाेंने यह भी कहा कि महिला समता परिषद, कलाकाराें की प्रतियाेगिता, खेल प्रतियाेगिता जैसी कई गतिविधियां भी पूरे राज्य में आयाेजित की जाएंगी.