यह सप्ताह आपके लिए संतुलन और समझदारी से निर्णय लेने का रहेगा. आप अपने व्यवहार और कूटनीति के बल पर कई जटिल परिस्थितियाें काे अपने पक्ष में कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चाें पर नियंत्रण रखना आवश्यक हाेगा. किसी पुराने रुके हुए कार्य के पूरे हाेने से मन प्रसन्न रहेगा.नए अवसराें के द्वार खुलेंगे, जाे आपकाे नई ऊंचाइयाें तक पहुंचा सकते हैं. अपनाें का सहयाेग हर परिस्थिति में साथ रहेगा.
कैरियर/बिज़नेस : कैरियर के क्षेत्र में यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली और साेच की सराहना हाेगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जाे भविष्य में उन्नति का मार्ग खाेलेंगी. व्यापारियाें के लिए समय अनुकूल है, विशेषकर साझेदारी में किए गए कार्याें से लाभ मिलने के याेग हैं.
रिलेशनशिप : पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और आपसी तालमेल बेहतर हाेगा. प्रेम-संबंधाें में भी नजदीकियां बढ़ेंगी.परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन काे शांति मिलेगी.विवाह याेग्य जातकाें के लिए शुभ समाचार आने की संभावना है.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है. अधिक काम के कारण थकान महसूस हाे सकती है. याेग और ध्यान काे अपनी दिनचर्या में शामिल करें, इससे मानसिक संतुलन बना रहेगा.
लकी डेट : 06, 07, 11
लकी रंग : सफेद, क्रीम, गुलाबी
लकी दिन : शुक्रवार, शनिवार, साेमवार
सावधानी : किसी भी निर्णय काे जल्दबाजी में न लें और दूसराें की बाताें में आकर काेई कदम न उठाएं.
उपाय : शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जप करें. इससे सुख-समृद्धि और वैभव में वृद्धि हाेगी.