नासिक में एक भीषण सड़क हादसे में कार के कुएं के अंदर गिर जाने से नाै लाेगाें की दर्दनाक माैत हाे गई.मृतकाें में पांच लाेग एक ही परिवारे हैं. यह दुर्घटना रात के समय हुई, जब अंधेरा हाेने के कारण चालक काे सड़क किनारे स्थित कुआं दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार कार सीधे उसमें जा गिरी. इस हादसे में तीन बच्चे और दाे महिलाएं भी शामिल हैं. सभी लाेग एक पारिवारिक फंक्शन से अपने घर लाैट रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना घट गई.हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लाेगाें ने माैके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और शवाें काे बाहर निकाला.अनुमान है कि तेज रफ्तार के चलते यह हादसा हुआ. नासिक जिले की दिंडाेरी तहसील में एक बेहद भयावह हादसा हुआ्. एक कार पानी से भरे कुएं में गिरने से 9 लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई.
यह हादसा दिंडाेरी शहर के शिवाजीनगर इलाके में हुआ्. कार सीधे कुएं में गिर गई, जिससे यात्रियाें काे बाहर निकलने का माैका ही नहीं मिला. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. मिली इंदाैर गांव के सुनील दत्तु दरगाेड़े अपने परिवार और रिश्तेदाराें के साथ एक निजी क्लास रीयूनियन कार्यक्रम से लाैट रहे थे. इसी दाैरान ड्राइवर ने वाहन से अपना नियंत्रण खाे दिया और कार सड़क से उतरकर पानी से भरे कुएं में जा गिरी.हादसा इतना भीषण था कि कार सीधे पानी में डूब गई्. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक माैके पर पहुंचे. इस हादसे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. मृतकाें में तीन बच्चे और दाे महिलाएं शामिल हैं. साथ ही, एक ही परिवार के पांच सदस्याें की इस घटना में मृत्यु हाे गई है. मृतकाें की पहचान राखी सुनील दरगाेड़े, श्रद्धा अनिल दरगाेड़े, श्रावणी अनिल दरगाेड़े, सुनील दत्तु दरगाेड़े, उषा अनिल दरगाेड़े और उनके चार रिश्तेदाराें के रूप में हुई है. ये सभी दिंडाेरी तालुका के इंदाैर गांव के निवासी थे.
पूरे दिंडाेरी क्षेत्र में मातम पसरा ः घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा राहत बल और स्थानीय प्रशासन माैके पर पहुंचे. उन्हाेंने नागरिकाें की मदद से शवाें काे निकालने का काम किया. दुर्घटना में शामिल वाहन मारुति सुजुकी एर्टिगा (एमएच15-जेएस-1053) बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने की काेशिश कर रही है. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे दिंडाेरी क्षेत्र में शाेक की लहर दाैड़ गई है.
कुएं के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज इस घटना के बारे में मीडिया से बात करते हुए नरहरि जिरवाल ने शाेक व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिंडाेरी के लिए काला दिन है. उन्हाेंने कहा कि एक ही परिवार के इतने लाेगाें का निधन हाेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्हाेंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं काे राेकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्हाेंने सवाल उठाया कि कुएं के मालिक ने घर के चाराें ओर घेरा बनवाया, जबकि कुएं के आसपास काेई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. उन्हाेंने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि नगरपालिका ने कुएं तक जाने वाली सड़क काे काटकर वहीं खत्म कर दिया, लेकिन आवश्यक सुरक्षा दीवार नहीं बनाई्.उन्हाेंने बताया कि इस मामले में कुएं के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.