पासपाेर्ट आवेदकाें की शिकायत निवारण हेतु आठ अप्रैल काे ‘ओपन हाउस’ का आयाेजन

    05-Apr-2026
Total Views |
 
 

passport 
पुणे विभाग के क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय में शिकायत निवारण काे सुगम बनाने के लिए सभी पासपाेर्ट आवेदकाें के लिए 8 अप्रैल (बुधवार) काे ओपन हाउस का आयाेजन किया गया है. ओपन हाउस का समय दाेपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है. यह ओपन हाउस बाणेर स्थित क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय, पासपाेर्ट भवन में आयाेजित किया जाएगा. पासपाेर्ट आवेदक अपने पासपाेर्ट आवेदनाें/शिकायताें पर प्रश्नाें के संबंध में क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियाें से मिल सकते हैं. जाे आवेदक ओपन हाउस में आना चाहते हैं, उनसे अनुराेध है कि वे अपने आपत्ति पत्र और सभी संबंधित सहायक दस्तावेज साथ लाएं ताकि उनकी शिकायताें का प्रभावी समाधान हाे सके. आवेदकाें से अनुराेध है कि वे पंजीकरण के लिए दाेपहर 1:30 बजे उपस्थित रहे. यह जानकारी क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय द्वारा दी गई है.