मार्केटयार्ड में संचेती ट्रस्ट की प्याऊ उद्घाटित

    05-Apr-2026
Total Views |
 
 

sancheti 
हर साल की तरह इस वर्ष भी स्व. इंदुमती बन्सीलाल संचेती ट्रस्ट की ओर से मार्केटयार्ड में प्याऊ की शुरुआत की गई है. इससे मार्केटयार्ड में आने वाले लाेगाें की प्यास बुझ सकेगी. साथ ही, पक्षियाें के लिए भी दाने और पानी की व्यवस्था की गई है. इस प्याऊ का उद्घाटन पुलिस उपायुक्त मिलिंद माेहिते के हाथाें संपन्न हुआ. इस अवसर पर मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वजीत जगताप, बिंद्रा कैटरर्स के संस्थापक अध्यक्ष गुरुविंदर सिंह बिंद्रा, ट्रस्ट के अध्यक्ष अभय संचेती, जेठमल दाधीच, मनीष संचेती, विजय शिंगवी, नितिन नहार, सुरेंद्र श्रीश्रीमाल, सचिन गदिया, हरकचंद देसरडा, सुरेश वानगाेता, महेश गायकवाड़, संकेत बाेथरा, अयूब शेख, विशाल चांदणे सहित कई व्यापारी उपस्थित थे. ट्रस्ट के अध्यक्ष अभय संचेती ने कहा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट यार्ड हाेने के कारण यहां पूरे देश से नागरिक आते हैं. वर्तमान में पुणे शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसी स्थिति में व्यापार के लिए आने वाले व्यापारी, ग्राहक, ट्रक चालक, हमाल भाई और र्निशा चालकाें सहित असंख्य नागरिकाें की सुविधा के लिए ट्रस्ट की ओर से प्याऊ की व्यवस्था की गई है.