यह सप्ताह आपके लिए परिवर्तन और आत्मचिंतन का समय लेकर आएगा.आप अपने अंदर छिपी क्षमताओं काे पहचानने की काेशिश करेंगे और जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें. नए प्राेजेक्टस या अवसर सामने आ सकते हैं, जिनसे भविष्य में लाभ संभव है.आर्थिक मामलाें में सतर्कता रखें और अनावश्यक खर्चाें से बचें.
कैरियर/बिज़नेस : कैरियर के क्षेत्र में यह सप्ताह मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला हाे सकता है. कार्यस्थल पर कुछ चुनाैतियाें का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे. व्यापारियाें के लिए समय मध्यम रहेगा, इसलिए बड़े निवेश से बचना ही बेहतर हाेगा.
रिलेशनशिप : रिश्ताें के मामले में यह सप्ताह थाेड़ा संवेदनशील रह सकता है. परिवार में किसी बात काे लेकर मतभेद उत्पन्न हाे सकते हैं, इसलिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें्. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंधाें में मधुरता आएगी. प्रेम-संबंधाें में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी हाेगा. विवाह याेग्य जातकाें के लिए शुभ समाचार की संभावना है.
हेल्थ : स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह सतर्क रहने का संकेत दे रहा है.थकान, तनाव या नींद की कमी महसूस हाे सकती है. नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाएं. ध्यान और याेग से मानसिक शांति प्राप्त हाेगी.
लकी डेट : 05, 08, 09
लकी रंग : हरा, पीला, नारंगी
लकी दिन : साेमवार, बुधवार, रविवार
सावधानी : गुस्से और आवेश में काेई निर्णय न लें, इससे नुकसान हाे सकता है.
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और ॐ हनुमते नमः मंत्र का जप करें्. इससे साहस और आत्मबल में वृद्धि हाेगी.