नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फै्नट्री का पर्दाफाश

    05-Apr-2026
Total Views |
 
 

tooth 
दिल्ली में नकली और ए्नसपायर्ड टूथपेस्ट बनाने वाली फै्नट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस मामले में एक आराेपी काे गिरफ्तार किया है.इस मामले में कई फरार हैं. क्राइम ब्रांच ने बड़ी मात्रा में कच्चामाल, नकली टूटपेस्ट बरामद किया है. बता दें कि नकली टूथपेस्ट के साथ कई नकली सामान भी देश के कई शहराें में धड़ल्ले से सप्लाई की जा रही थी. ब्रांडाें के नाम पर भी लाेगाें काे फंसाया जा रहा था! कंझावला इलाके में स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने नकली टूथपेस्ट बनाने के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया.यह अवैध यूनिट महावीर विहार के एक गाेदाम में चल रही थी, जहां बेहद गंदे और अस्वच्छ हालात में लाेकल पेस्ट काे ब्रांडेड टूथपेस्ट के नाम से तैयार किया जा रहा था.
 
पुलिस के अनुसार, यह नकली पेस्ट बाजारमें असली बताकर बेचा जा रहा था, जाे लाेगाें की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता था. छापेमारी के दाैरान पुलिस ने माैके से भारी मात्रा में नकली और खाली टूथपेस्ट ट्यूब, पैकिंग के डिब्बे, कैप, रैपर, गाेंद, हीटिंग मशीन और पेस्ट भरने व सील करने वाली मशीनें बरामद कीं. इसके अलावा करीब 130 किलाे नकली पेस्ट ड्रम में भरा हुआ मिला. पुलिस ने बताया कि हजाराें की संख्या में तैयार नकली टूथपेस्ट और 10 हजार से ज्यादा खाली ट्यूब भी जब्त की गई हैं. जांच में सामने आया कि आराेपी पहले सस्ते और घटिया क्वालिटी के पेस्ट काे खाली ट्यूब में भरते थे. इसके बाद मशीन से उन्हें सील कर ब्रांडेड कंपनियाें के डिब्बाें में पैक किया जाता था. इस पूरी प्रक्रिया में मजदूराें काे लगाया गया था, जाे लगातार इस काम में लगे रहते थे. इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक हरिओम मिश्रा (58) काे गिरफ्तार किया है.