त्रिपुरा एडीसी चुनाव में भाजपा अधिकांश सीटें जीतेगी : सीएम साहा

    05-Apr-2026
Total Views |
 
 
 
tripura
 
मुख्यमंत्री डाॅ. माणिक साहा ने दाेहराया है कि त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) चुनाव केवल एक चुनाव नहीं बल्कि इतिहास रचने का दिन है, क्याेंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसमें अधिकांश सीटें जीतेगी. इसके साथ ही उन्हाेंने पिछले पांच वर्षाें के ‘टिपरा माेथा’ के शासन की आलाेचना की. डाॅ. साहा ने सिपाहीजाला जिले में एक चुनावी रैली काे संबाेधित करते हुए दावा किया कि जनजातियाें के विकास के लिए एडीसी काे कराेड़ाें रुपये आवंटित किये गये थे लेकिन दुर्भाग्य से टिपरा माेथा के नेताओं ने वह धन हड़प लिया या उसे विदेश यात्राओं पर खर्च कर दिया.उन्हाेंने कहा, एडीसी में भ्रष्टाचार की सबसे अधिक रिपाेर्टें तब आईं जब सी.के.
 
जमातिया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने, जाे टिपरा माेथा में शामिल हाे गए और अब वह चुनाव लड़ रहे हैं. यह चुनाव समाप्त हाेने दीजिए, राज्य सरकार उन भ्रष्ट गिराेहाें का पता लगाने के लिये विशेष जांच करेगी जिन्हाेंने गरीबाें के धन काे लूटा है.
जमतिया त्रिपुरा सिविल सेवा के अधिकारी थे जिन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदाेन्नत किया गया था और वह वाम माेर्चा सरकार के दाैरान पसंदीदा अधिकारियाें में से एक थे.वर्ष 2018 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, वह धीरे-धीरे प्रद्याेत किशाेर देबबर्मा के करीब हाे गये, जिन्हाेंने उन्हें एडीसी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया और इसके बाद वह माेथा में शामिल हाे गए.मुख्यमंत्री ने कहा, एडीसी में माकपा और क्षेत्रीय दलाें ने शासन किया है लेकिन लाेगाें काे कुछ नहीं मिला. भाजपा के आने के बाद, इसने स्वदेशी समुदाय के आठ प्रतिभाशाली व्यक्तियाें काेङ्घपद्म श्रीफसे सम्मानित किया है.