यह सप्ताह आपके लिए संतुलन और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है.आप अपने कार्याें काे याेजनाबद्ध तरीके से पूरा करेंगे, जिससे अच्छे परिणाम प्राप्त हाेंगे.आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी, हालांकि कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं.धैर्य और विवेक से काम लेना इस सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा.
कैरियर/बिज़नेस : कैरियर के क्षेत्र में यह सप्ताह प्रगति देने वाला रहेगा.कार्यस्थलपर आपकी मेहनत और अनुशासन की सराहना हाेगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे. व्यापारियाें के लिए समय अनुकूल है, विशेषकर यदि आप किसी नई याेजना पर काम कर रहे हैं.
रिलेशनशिप : पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. परिजनाें के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे, लेकिन छाेटी-छाेटी बाताें काे लेकर विवाद हाे सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें्.जीवनसाथी का सहयाेग मिलेगा और प्रेम संबंधाें में भी स्थिरता बनी रहेगी.
हेल्थ : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा. हालांकि, अधिक काम के कारण मानसिक तनाव और थकान महसूस हाे सकती है. नियमित याेग और ध्यान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए खानपान पर ध्यान दें.
लकी डेट : 06, 07, 11
लकी रंग : सफेद, क्रीम, गुलाबी
लकी दिन : शुक्रवार, शनिवार, साेमवार
सावधानी : किसी भी कार्य काे करते समय आपकाे संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी. उपाय-इस सप्ताह आप भगवान शंकर के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करें साथ ही शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
उपाय : इस सप्ताह भगवान शिव की उपासना करें. शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करने से विशेष लाभ प्राप्त हाेगा.