लखनऊ सुपर जायंट्स ने खाेला जीत का खाता

    07-Apr-2026
Total Views |
 

IPL 
 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार (5 अप्रैल) काे सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ. दाेनाें टीमाें के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया.मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की. लखनऊ सुपर जायंट्स काे जीत के लिए 157 रनाें का टारगेट मिला था, जिसे उसने 1गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंदाें पर नाबाद 68 रन बनाए, जिसमें 9 चाैके शामिल रहे.आखिरी ओवर में लखनऊ काे जीत के लिए 9 रन बनाने थे. पंत ने उस ओवर में तीन चाैके जड़े और मैच फिनिश किया. लखनऊ सुपर जायंट्स की यह माैजूदा सीजन में पहली जीत रही. लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथाें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
 
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी शुरुआती मुकाबला राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से गंवाया था. फिर उसने शानदार वापसी करते हुए काेलकाता नाइट राइडर्स काे 65 रनाें से पराजित किया था.मार्करम ने भी किया बल्ले से कमाल रनचेज में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. ईशान मलिंगा ने मिचेल मार्श काे सिर्फ 14 रनाें के निजी स्काेर पर चलता किया. एडेन मार्करम ने कुछ बड़े शाॅट्स लगाकर लखनऊ की इनिंग्स काे माेमेंटम प्रदान किया.मार्करम ने 27 गेंदाें का सामना करते हुए 45 रन बनाए, जिसमें 6 चाैके और 2 छक्के शामिल रहे.मार्करम काे स्पिनर शिवांग कुमार ने अपनी फिरकी में फंसाया. इम्पैक्ट सब के ताैर पर आयुष बदाेनी ने सिर्फ 12 रन बनाए, वहीं निकाेलस पूरन सिर्फ 1 रन बनाकर रन आउट हाे गए. पूरन के आउट हाेने के समय लखनऊ सुपर जायंट्स का स्काेर 105/4 था. यहां से अब्दुल समद और ऋषभ पंत के बीच 34 रनाें की साझेदारी हुई, जिसने टीम काे जीत के करीब पहुंचाया.अब्दुल समद 16 रन बनाकर हर्ष दुबे का शिकार बने. समद के आउट हाेने के बाद ऋषभ पंत ने अपने कंधे पर पूरी जिम्मेदारी ली.
 
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सलामी बल्लेबाजाें अभिषेक शर्मा (0 रन) और ट्रेविस हेड (7 रन)के विकेट जल्द खाे दिए.अभिषेक और हेड दाेनाें काे माेहम्मद शमी ने आउट किया. कप्तान ईशान किशन ने भी निराश किया और वाे सिर्फ 1 रनाें के निजी स्काेर पर बाेल्ड हाे गए. ईशान का विकेट प्रिंस यादव ने झटका.ईशान के आउट हाेने के समय सनराइजर्स हैदराबाद का स्काेर 11/3 था.इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टाेन भी बल्ले से कुछ नहीं कर पाए और सिर्फ 14 रनाें के निजी स्काेर पर स्पिनर दिग्वेश राठी का शिकार बने. 26 रनाें पर चार विकेट गिरने के बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमा रेड्डी ने 116 रनाें की साझेदारी कर हैदराबाद काे संभाला.नीतीश ने 5 छक्के और तीन चाैके की मदद से 33 गेंदाे पर 56 रन बनाए.