श्री सालासर हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव सम्पन्न

कार्यक्रम का ‌‘यू ट्यूब‌’ चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया : देश-विदेश में घर बैठे श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया

    07-Apr-2026
Total Views |


gthgf


 भोसरी, 6 अप्रैल (आ.प्र.)

श्री सालासर हनुमान मंदिर श्री सालासर हनुमान प्रचार समिति, पुणे द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर प्रति वर्ष आयोजित किया जाने वाला 24वां वार्षिक महोत्सव 2 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर भोसरी के विधायक महेश लांडगे, मन्दिर के आधार स्तम्भ व भोसरी के प्रथम विधायक विलास लांडे, पिंपरी-चिंचवड़ के महापौर रवि लांडगे, ‌‘आज का आनंद‌’ के संपादक आनंद अग्रवाल, पूर्व नगरसेवक विक्रांत लांडे, नगरसेवक विराज लांडे, पूर्व महापौर योगेश बहल, राहुल जाधव, नगरसेविका अश्विनी संजय वाबले, सुजाता नीलेश बोराटे, नम्रता योगेश लोंडे, सारिका नितिन बोराड़े, नगरसेवक निखिल बोराडे, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष विलास मड़ेगिरी, पूर्व नगरसेवक कासारवाड़ी शाम लांडे, सीरवी समाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चांदाराम भायल, गौड़ ब्राह्मण संगठन पुणे के अध्यक्ष सतबीर शर्मा, जय श्री खाटू श्याम मित्र मंडल पुणे के पूर्व अध्यक्ष जगराम चौधरी, ट्रांसपोर्ट असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद भावसार, वर्मा कॉर्पो रेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय वर्मा, गायत्री पैकेजिंग के डायरेक्टर श्यामसुंदर गहलोत, सेवानिवृत एसीपी मोहन विधाते, रामपंचायतन ट्रस्ट के चन्द्रकान्त दुबे, उपेंद्र सिंह, स्पेशल स्टील स्टोर के मैनेजिंग डायरेक्टर सत्यप्रकाश शर्मा, बालाजी फर्नीचर के प्रोपराइटर राजू सिंह, उद्योगपति योगेश निमोदिया, सुयोग ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर राधेश्याम यादव, एस.पी.जे. ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सत्यप्रकाश जोशी, मनोज शर्मा तथा बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यवसायी, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार व समाजसेवक उपस्थित थे. इस पूरे कार्यक्रम का ‌‘यू ट्यूब‌’ चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया जिसका देश-विदेश में घर बैठे श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया. मंच पर सजाये गए बालाजी के भव्य दरबार में ज्योत प्रज्ज्वलित की गई तथा संजय सिरस्वा व उनके परिवार द्वारा लगाए गए छप्पन भोग का प्रसाद समापन आरती के पश्चात भक्तों में वितरित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष बाबूलाल निर्वाण के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्य दयालाराम बिश्नोई, शंकरलाल बागड़ी, रमेश शर्मा, राजेन्द्रसिंह चौधरी, धनसिंह कस्वां, मनोज काबरा, सत्यपाल अग्रवाल, हरीश वर्मा, सतीश भारद्वाज, प्रवीण गोयल, मुकेश बंसल, चेतन साकी, कृष्णकुमार मान, बीरबल कुमावत, राज संजय वर्मा, उमेश गर्ग, ओमप्रकाश सियाग तथा कर्मठ कार्यकर्ता हीरालाल बागड़ी, प्रकाश वैष्णव, मुकेश कुमावत, सतीश पूनियां, चिरंजीलाल फूलभाटी, ओमप्रकाश पारीक, विद्याधर जाट, मक्खन सिंह, विकास पारीक, किशन सिंह चारण, श्रवण मुकन्दगढिया, शंकरलाल चौहान, रतन गोयल, पंकज नेमा, संतोष लुंकड़, जय प्रकाश वर्मा, जगदीश राजपुरोहित, श्रवण बिश्नोई, सुरेश सेठिया, उमेश शर्मा, प्रताप भोसले, अनिल बिश्नोई, बजरंग सिंह, राजेन्द्र बिश्नोई, सज्जन सिंह, कमल शर्मा, सज्जन शर्मा, सोपान रवींद्र टिंगरे, के. वी.वर्मा, सुनील कुमार गरसा, दिलबाग सांगवान, मोहनलाल चौधरी, नवीन अग्रवाल, नरेंद्र चौधरी, पहपसिंह राठौड़, नन्दू प्रजापति, प्रकाश प्रजापति व रामलाल शर्मा ने कड़ी मेहनत की. महोत्सव में कार्यरत संस्था से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई सभी एजेंसियों, दानदाताओं व कार्यकर्ताओं को साधुवाद देने व आभार प्रकट करने के साथ ही रात्रि 2 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ. मंच संचालन विशाल रामावत व विनोद शर्मा ने किया. यह जानकारी समिति द्वारा दी गई.  
 
 
भजनों से वातावरण भक्तिमय बना

बीकानेर राजस्थान से पधारे परवेश शर्मा तथा मुंबई से पधारी निशा शर्मा ने अपने सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. भजन संध्या की शुरुआत बाल कलाकार आवेश चौधरी द्वारा गणेश वंदना से की गई. देर रात तक श्रोताओं ने झूमते-नाचते हुए भजनों का आनंद लिया. श्री रामेश्वर केटर्स द्वारा बनाया गया स्वादिष्ट महाप्रसाद लगभग 15 हजार भक्तों द्वारा ग्रहण किया गया. भंडारे में लगने वाला मोंट एक्वा में निर्मित उच्च गुणवत्ता वाला फिल्टर वॉटर कम्पनी के डायरेक्टर किशन पारीक द्वारा निःशुल्क भेंट किया गया.