अलायन्स क्लब ऑफ पुणे व पुणे क्वीन्स का शपथग्रहण संपन्न

सदस्यों द्वारा सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

    07-Apr-2026
Total Views |

bdfb


पुणे, 6 अप्रैल (आ.प्र.)

सामाजिक संस्था ‌‘अलायन्स क्लब ऑफ पुणे‌’ एवं ‌‘पुणे क्वीन्स‌’ का शपथग्रहण समारोह शनिवार (4 अप्रैल) को कैंप स्थित होटल शानताई में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में नए अध्यक्ष अलाय माखन अग्रवाल तथा अध्यक्षा अलाय ज्योति अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया. समारोह में ‌‘अलायन्स क्लब ऑफ पिंपरी-चिंचवड़‌’ के पूर्व अध्यक्ष रामेेशरजी बोंगले ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिव्यांग कल्याणकारी शिक्षण संस्था, वानवड़ी, पुणे के चेयरमैन एडवोकेट मुरलीधरजी कचरे उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. नई कार्यकारिणी में अनाय भरत जैन एवं अनाय आशा जैन को उपाध्यक्ष, जलाय किरण कोठारी एवं उषा कोठारी को सचिव तथा अलाय रुपचंद सोनी एवं ललिता सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अलाय किशन व नमिता अग्रवाल, सुनौल व शैलजा अग्रवाल, राजेंद्र वरेखा अनिवाल, अनिल व उषा जाखोटिया, सचिन व डॉ. श्रावणी कंटक, गणेश व रेखा सोनी, तेजिंदर बनुजा, सुजीत हिवरे और श्रेया कानाबार शामिल हैं. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अलाय परमजीतकौर राजपाल ने गत वर्ष के सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच, डायबिटीज, रक्तदाब एवं सांपेदुखी जांच शिविर आयोजित किए गए. साथ ही 230 से अधिक मोतियाबिंद शस्त्रक्रियाएं कराई गईं तथा 800 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए. नवनियुक्त अध्यक्ष माखन अग्रवाल ने अपने संबोधन में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया तथा आगामी वर्ष में विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील भी की.