तरूष और संजनापरिणय बंधन में बंधे

    07-Apr-2026
Total Views |
 
mjnm
 
चि. तरूष - चि. सौ. कां. डॉ. संजना

एनडीए रोड, 6 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे तथा देशभर में प्रतिष्ठित रियल इस्टेट ग्रुप- गोयल गंगा ग्रुप के चेयरमैन व उद्योगपति श्री अतुल जयप्रकाश गोयल व श्रीमती अमृता के सुपुत्र चि. तरूष का शुभविवाह मुंबई निवासी प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री संजय हरलालका व श्रीमती वंदना की सुपुत्री चि. सौ. कां. डॉ. संजना के साथ रविवार की शाम को यहां एनडीए रोड पर स्थित हिल व्यू लॉन्स में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदंपत्ति को शुभाशीर्वाद देने पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ तथा मुंबई शहरों के उद्योग, व्यापार, सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक क्षेत्र के गणमान्यों के अलावा रियल इस्टेट क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे.