पुणे, 7 अप्रैल (आ.प्र.) पूना कॉलेज में प्राचार्य डॉ. इकबाल एन. शेख के मार्गदर्शन में रोजगार सूचना एवं सुविधा केंद्र (ईआईएफसी) के अंतर्गत रक्षा सेवा समिति द्वारा आईक्यूएसी सेल के सहयोग से एक महत्वपूर्ण करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम गत दिवस आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम थल सेना, एनडीए, सीडीएस, नौसेना, वायु सेना तथा व्यापारी नौसेना में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लेफ्टिनेंट कर्नल समीर कुलकर्णी (सेवानिवृत्त) ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने सशस्त्र बलों और व्यापारी नौसेना में अपने अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा के मूल्यों पर जोर दिया. उनके प्रेरणादायी संबोधन ने छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रा. जावेद अख्तर ने किया, जबकि समापन प्रा. शाहीन शेख के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. यह कार्यक्रम छात्रों को रक्षा सेवाओं एवं समुद्री क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की दिशा में मार्गदर्शन देने वाला एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ.