दिल्ली शराब घाेटाला मामले में साेमवार काे हाईकाेर्ट में सुनवाई हुई. इस दाैरान केजरीवाल ने इस केस की जज स्वर्ण कांता शर्मा से खुद काे अलग करने की मांग की. उन्हाेंने कहा कि वे खुद दलीलें रखेंगे. अभी तक मैंने किसी काे भी अपना वकालतनामा नहीं दिया है. जस्टिस शर्मा ने इस अर्जी काे रिकाॅर्ड पर लेते हुए इसकी सुनवाई 13 अप्रैल के लिए तय की. साथ ही सीबीआई काे कल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और कहा कि अन्य काेई पक्ष भी यदि ऐसी अर्जी देना चाहता है ताे दे सकता है.सीबीआई ने ट्रायल काेर्ट के उस आदेश काे हाईकाेर्ट में चुनाैती दी है, जिसमें उसने केजरीवाल, मनीष सिसाेदिया और अन्य 22 आराेपियाें काे शराब घाेटाले केस में बरी कर दिया था. केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ सुबह 11 बजे काेर्ट रूम पहुंचे थे. सुनवाई दाेपहर 2:30 बजे शुरू हुई. यह सिर्फ 9 मिनट चली. दिल्ली हाईकाेर्ट में सुनवाई के बाद केजरीवाल ने कहा कि मामला काेर्ट में है इसलिए मैं यहां कुछ नहीं कहना चाहता हूं्.साेमवार काे मामले पर इसी बेंच में सुनवाई हाेगी. ढाई बजे.मैं खुद अपनी बात रखूंगा. मेहता ने केजरीवाल की अर्जी का कड़ा विराेध किया. उन्हाेंने केजरीवाल के आराेपाें काे तुच्छ और अवमाननापूर्ण बताया. मेहता ने यह भी बताया कि सात अन्य बरी हुए आराेपियाें ने भी जज काे हटाने की अर्जी दी है