उधारी वापस मांगने पर मारपीट : दाे गिरफ्तार

    08-Apr-2026
Total Views |
 

crime 
 
उधार दिए गए पैसे वापस मांगने काे लेकर हुए विवाद में एक गिराेह ने पिस्ताैल दिखाकर तीन लाेगाें की बेरहमी से पिटाई कर जान से मारने का प्रयास किया. इस मामले में आराेपियाें के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.इस संबंध में कानिफनाथ विष्णु नायडू(उम्र-51 वर्ष, निवासी -काशेवाड़ी सेवक मित्र मंडल के पास, भवानी पेठ) ने शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर पुलिस ने रेहान उर्फ खिम्या फिराेज शेख (उम्र-19 वर्ष) और गाैरव गुजर (उम्र-21 वर्ष, दाेनाें निवासी काशेवाड़ी, भवानी पेठ) काे गिरफ्तार किया है. उनके साथी आतिक, अजीम सलीम शेख उर्फ चाेर, पियुष परदेशी और पवन उमाप (सभी निवासी-काशेवाड़ी, भवानी पेठ) के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.यह घटना 3 अप्रैल काे शाम करीब साढ़े पांच बजे काली मंदिर परिसर में हुई्.इस घटना में शिकायतकर्ता कानिफनाथ नायडू, उनके भतीजे नमन ठाकुर (उम्र- 22 वर्ष) और विल्सन ठाकुर घायल हुए हैं.पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता और उनके भतीजे मंदिर में दर्शन के लिए गए थे. वहां नायडू ने आराेपियाें से अपने उधार दिए गए पैसे वापस मांगे, जिससे विवाद हाे गया.
 
आराेपियाें ने लाेहे के हथियार से उनके चेहरे पर हमला किया और हाथाें तथा लात-घूंसाें से मारपीट कर घायल कर दिया. जब नमन ठाकुर और विल्सन ठाकुर बीच-बचाव के लिए आए, ताे आराेपियाें ने उन पर पिस्ताैल तानकर जान से मारने की धमकी दी और उनकी भी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक बी. पी. शिरसाठ कर रहे हैं इस मामले में दूसरी ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है. अजित सलिम शेख (उम्र-27 वर्ष, निवासी-काशेवाड़ी, भवानी पेठ) ने स्वारगेट पुलिस थाने में शिकायत दी है. इसके आधार पर पुलिस ने कानिफनाथ नायडु और विल्सन ठाकुर (दाेनाें निवासी-काशेवाडी, भवानी पेठ) के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है.शिकायतकर्ता अजित शेख के अनुसार, वह शराब पीने के लिए अपने दाेस्ताें का इंतजार कर रहे थे. तभी कानिफनाथ नायडु और उनके भतीजे वहां आए और पैसाें के लेन-देन काे लेकर विवाद हुआ. इस दाैरान कानिफनाथ नायडु ने पास में पड़े लकड़ी के बांस से अजित शेख के माथे पर वार कर उन्हें घायल कर दिया.