दिल्ली विधानसभा गेट की दीवार ताेड़कर अंदर घुसी कार

    08-Apr-2026
Total Views |
 
DL
 
दिल्ली विधानसभा कैंपस में साेमवार दाेपहर काे सुरक्षा में भारी चूक हुई. वीआईपी गेट की दीवार ताेड़कर संदिग्ध कार अंदर घुसी इसी बीच नकाबपाेस कार चालक ने विधानसभा स्पीकर के कार्यालय में गुलदस्ता रखकर फरार हाे गया. इससे सुरक्षाबलाें में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हाेने से नेताओं के हाेश उड़ गए. पुलिस की टीमें तत्काल हरकत में आयी और भारी मश्नकत के बाद आराेपी ड्राइवर काे हिरासत में ले लिया.समाचार लिखे जाने तक पुलिस हर एंगल से उससे पूछताछ कर रही थी. इसके बाद वीआईपी गेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई. अधिकारियाें के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पाेर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत माैके से फरार हाे गया. हालांकि बम जैसी काेई चीज नहीं मिली. घटना के बाद दिल्ली पुलिस माैके पर पहुंच गई थी. गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है.दिल्ली पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया और टाटा सिएरा कार बरामद कर ली.