ईस्टर संडे पर की गई प्रभु यीशु की प्रार्थना

    08-Apr-2026
Total Views |
 

ester 
 
ईस्टर संडे के दिन (5 अप्रैल ) काे क्रिश्चन धर्मीय नागरिकाें के 40 दिनाें के उपवास की समाप्ति हुई. प्रभु यीशु की याद में प्राेटस्टेंट और कैथाेलिक पंथाें के चर्च में विशेष प्रार्थना की गई. चर्च में प्रभु यीशु की याद में प्रार्थना हेतु क्रिश्चन धर्मीय नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे. इस अवसर पर कुछ चर्च में मेडिकल कैम्प का भी आयाेजन किया गया था. हैपी ईस्टर के संदेश भी व्हाट्स्एप पर नागरिक एक दूसरे काे भेज रहे थे. यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर चांदेकर ने दी. रेव्हरेंड सुधीर गायकवाड, रेव्हरेंड सुधीर पारकर, रेव्हरेंड रूपेश शिंदे, रेव्हरेंड चंद्रशेखर जाधव, रेव्हरेंड राजेश शिरसाट, रेव्हरेंड जयप्रकाश आढाव, एरिट म्हस्के, मनाेज काटे, भारत जाॅन, रेव्हरेंड विजय म्हंकाले,रेव्हरेंड पराग लाेंढे और बिशप आल्फ्रेड तिवडे ने शांति का संदेश दिया.