प्रेम में धाेखा मिलने से व्यवसायी द्वारा आत्महत्या

    08-Apr-2026
Total Views |
 

FIR 
 
साेशल मीडिया के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का झांसा देकर ठगी और मानसिक उत्पीड़न से परेशान एक सर्राफ व्यवसायी ने अपने ही दुकान में आत्महत्या कर ली. मृत्यु से पहले लिखी गई 12 पन्नाें की सुसाइड नाेट के आधार पर फुरसुंगी पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है.प्रतीक राजेंद्र मेमाणे (उम्र-29 वर्ष, निवासी-फुरसुंगी) ऐसा मृतक का नाम है. इस मामले में उनके पिता राजेंद्र मेमाणे (उम्र- 63 वर्ष) ने फुरसुंगी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.इसके आधार पर पुलिस ने श्रेया दादासाे खाेपडे देशमुख (शिक्केकरी) (निवासी-आंबेड, भाेर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह घटना नवंबर 2025 से 6 मार्च 2026 के बीच हुई. पुलिस के अनुसार, प्रतीक मेमाणे की फुरसुंगी में शर्वरी ज्वेलर्स नाम से आभूषणकी दुकान थी.उनकी पहचान श्रेया के साथ साेशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, जाे बाद में प्रेम संबंध में बदल गई. श्रेया ने प्रतीक काे शादी का झांसा दिया. प्रतीक ने उसे 50 हजार रुपये की साेने की अंगूठी, टाॅप्स और कपड़े सहित अन्य उपहार दिए थे. आराेप है कि श्रेया ने खुद काे कैंसर हाेने का झूठा दावा किया था.
 
इसके बावजूद प्रतीक उससे शादी करने काे तैयार था, लेकिन वह लगातार किसी न किसी बहाने से मिलने से बचती रही. इससे प्रतीक काे लगा कि उसे प्रेम के जाल में फंसाकर ठगा गया है.मानसिक तनाव के चलते प्रतीक ने 12 पन्नाें की सुसाइड नाेट लिखी और अपने ही दुकान में आत्महत्या कर ली. अंतिम संस्कार के बाद यह सुसाइड नाेट परिवार काे मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने श्रेया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.सुसाइड नाेट में प्रतीक ने लिखा कि धाेखा मिलने के बाद उसे शादी से डर लगने लगा था और उसकी इच्छा समाप्त हाे गई थी.उसने लिखा कि वह अपने माता-पिता के लिए जीना चाहता था, लेकिन इस दर्द से बाहर नहीं निकल सका. उसने अपने माता- पिता और बहन से माफी मांगते हुए युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और लिखा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला ताे उसकी आत्मा भटकती रहेगी और उसे नहीं छाेड़ेगी.