पटना के खगाैल इलाके में अपराधियाें ने फिल्मी अंदाज में बड़ी ठगी की वारदात काे अंजाम देते हुए स्वर्ण व्यापारियाें से करीब 15 किलाे साेना लेकर फरार हाे गए. खुद काे कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर अंजाम दी गई इस घटना ने पुलिस और आम लाेगाें काे हैरान कर दिया है.गुजरात के राजकाेट से आए दाे स्वर्ण व्यवसायी अहमदाबाद सहरसा एक्सप्रेस से दानापुर स्टेशन पहुंचे थे. उनके पास करीब 15 किलाे साेना था, जिसे लेकर वे पटना के बाकरगंज जा रहे थे. स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वे ऑटाे में सवार हाेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे, तभी खगाैल थाना क्षेत्र के आरओबी के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियाें ने उन्हें राेक लिया.अपराधियाें ने खुद काे कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए जांच की बात कही और व्यवसायियाें काे अपने झांसे में ले लिया.
इसके बाद उन्हाेंने साेने से भरा बैग अपने कब्जे में लिया और कुछ ही मिनटाें में माैके से फरार हाे गए. जब तक पीड़िताें काे ठगी का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हाे चुकी थी.घटना के बाद पीड़िताें ने खगाैल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. मामले की गंभीरता काे देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है. जांच के दाैरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार और एक माेटरसाइकिल बरामद की है, जाे चाेरी की निकली हैं. इस मामले में दानापुर के एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि अपराधियाें की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्याें के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्हाेंने भराेसा दिलाया कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने नाैबतपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध बैग भी बरामद किया है.