चि. तरूष - चि. साै. कां. डाॅ. संजना
पुणे तथा देशभर में प्रतिष्ठित रियल इस्टेट ग्रुप- गाेयल गंगा ग्रुप के चेयरमैन व उद्याेगपति श्री अतुल जयप्रकाश गाेयल व श्रीमती अमृता के सुपुत्र चि. तरूष का शुभविवाह मुंबई निवासी प्रतिष्ठित उद्याेगपति श्री संजय हरलालका व श्रीमती वंदना की सुपुत्री चि. साै. कां. डाॅ. संजना के साथ रविवार की शाम काे यहां एनडीए राेड पर स्थित हिल व्यू लाॅन्स में आयाेजित शानदार समाराेह में धूमधाम से संपन्न हुआ.नवदंपत्ति काे शुभाशीर्वाद देने पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ तथा मुंबई शहराें के उद्याेग, व्यापार, सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक क्षेत्र के गणमान्याें के अलावा रियल इस्टेट क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित व्य्नित बड़ी संख्या में उपस्थित थे.