राज्यसभा में 19 नए सदस्याें ने शपथ ली

    08-Apr-2026
Total Views |
 

RS 
 
राज्यसभा में साेमवार काे 19 नए सदस्याें ने शपथ ली. शपथ ग्रहण करने शरद पवार व्हील चेयर से पहुंचे. आज महाराष्ट्र के 5 सदस्याें ने शपथ ली. एनसीपी के सीनियर नेता शरद पवार ने 59 साल का अपना लंबा और सफल पार्लियामेंट्री कॅरियर पूरा करने के बाद तीसरी बार राज्यसभा सदस्य के ताैर पर शपथ ली है. खराब सेहत की वजह से उन्हाेंने व्हीलचेयर पर बैठकर ही शपथ ली. खास बात यह है कि शरद पवार के इस चुनाव के साथ ही एक ऐतिहासिक तस्वीर देखने काे मिल रही है कि पवार परिवार की तीन पीढ़ियां अब एक ही समय में पार्लियामेंट में काम करेंगी.केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने भी शपथ ली है. विधायक राेहित पवार ने शरद पवार का एक वीडियाे ट्वीट किया और उन्हें देश का सबसे युवा जननेता बताया.
 
महाराष्ट्र से माया इवाते (बीजेपी), रामराव वडकुटे (बीजेपी), ज्याेति वाघमारे (शिवसेना) ने भी साेमवार काे शपथ ली है. बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी विनाेद तावड़े अब ऑफिशियली राज्यसभा मेंबर के ताैर पर पार्लियामेंट में एंट्री करेंगे, और उनका शपथ ग्रहण समाराेह 10 अप्रैल काे हाेने की संभावना है. वहीं, पार्थ पवार काे एनसीपी से पहली बार राज्यसभा के लिए नाॅमिनेट किया गया है और वे 9 अप्रैल काे अपनी मेंबरशिप की शपथ लेंगे. इन दाेनाें नेताओं के पार्लियामेंट में एंट्री के साथ हीमहाराष्ट्र की पाॅलिटिक्स में दाे पीढ़ियाें का रिप्रेजेंटेशन अब नेशनल लेवल पर और मजबूत हाेता दिख रहा है. शरद पवार काे राज्य और केंद्र सरकार के चाराें सदनाें के सदस्य हाेने का गाैरव प्राप्त है, और उनका लंबा राजनीतिक सफर 1967 में उनकी पहली विधायकी जीत के साथ शुरू हुआ.
 
पवार, जाे 4 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उन्हाेंने पहली बार 1968 में राज्य की कमान संभाली, और 1984 में बारामती से सांसद चुने जाने के बाद, वे 1985 में विधानसभा में वापस आए. उन्हाेंने राज्य और केंद्र दाेनाें में महत्वपूर्ण मंत्री पद संभालकर भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है.1990 तक लगातार 6 बार बारामती से विधायक रहे शरद पवार ने 1991 से 2014 तक सांसद के ताैर पर बारामती लाेकसभा सीट काे लीड किया और 2014 से राज्यसभा के मेंबर हैं. पिछले 6 दशकाें के अपने लंबे पाॅलिटिकल सफर में, 1998-99 में जब लाेकसभा भंग हुई थी, उस थाेड़े समय काे छाेड़कर, वे लगातार राज्य या देश के किसी न किसी सदन के एक्टिव मेंबर रहे हैं, और अब, एक बार फिर राज्यसभा मेंबर के ताैर पर शपथ लेने के बाद, उनका ऐतिहासिक पार्लियामेंट्री कार्यकाल 2032 तक बिना रुके जारी रहेगा