उद्धव ठाकरे सिर्फ टीवी-इंटरव्यू तक सीमित: निरूपम

    08-Apr-2026
Total Views |
 

thakare 
 
शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने नागपुर में उद्धव ठाकरे की कड़ी आलाेचना की है.उन्हाेंने कहा कि उद्धव ठाकरे अब सिर्फ टीवी पर बचे नेता रह गए हैं.वह सिर्फ इंटरव्यू और प्रेस काॅन्फ्रेंस तक ही सीमित रह गए हैं. संजय निरुपम ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम काे पत्रकाराें का दिया हुआ नाम बताया.उन्हाेंने कहा कि उद्धव ठाकरे गुट के कई विधायक और सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काम और हिंदुत्व के स्टैंड पर विश्वास करते हुए शिंदे गुट में शामिल हाेने काे तैयार हैं.उन्हाेंने उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिलाकर बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व विचाराें से समझाैता करने का भी आराेप लगाया. संजय निरुपम ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की भी आलाेचना की. निरुपम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शरद पवार अपनी पार्टी चलाने के बजाय मर्जर की बात करते हैं.