ईरान-अमेरिका के बीच 40 दिन बाद युद्ध रुका

    09-Apr-2026
Total Views |
 
 

Iran 
ईरान-अमेरिका के बीच जंग 40 दिन बाद दाे हफ्ते के लिए युद्ध विराम हाे गया है. अमेरिका ने ईरान की सारी 10 मांगें मानीं. सूत्राें के अनुसार लाेगाें का मानना है कि ईरान के आगे अमेरिका ने घुटने टेक दिए हैं. बता दें कि तुर्की, पाकिस्तान, मिस्र की पहल के बाद यह समझाैता हुआ है. इसी सीजफायर से दुनिया ने राहत की सांस ली है. ईरान ने एयरस्पेस और एयरपाेर्ट खाेल दिए हैं. हाेर्मुज खाेलने पर भी राजी हाे गया है. इसके अलावा अपने नागरिकाें से कहा-जंग में हमारी जीत हुई है. अब जश्नमनाओ. इस जंग के चलते दुनिया काे 55 लाख कराेड़ का नुकसान हुआ है. ईरान में जहां 8000 लाेगाें की माैत हुई, वहीं 30 हजार से ज्यादा जख्मी भी हुए. अमेरिका ने निर्दाेषाें की जान लेने युद्ध पर 8 लाख कराेड़ फूंक डाले हैं. भारत सहित पूरी दुनिया ने फैसले का स्वागत किया.अमेरिका के राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हाेंने ईरान के साथ दाे हफ्ते का युद्ध-विराम (सीजफायर) कर ली है.
 
वहीं सीजफायर के बाद देर रात ईरान ने वाॅर्निर्ंग देते हुए कहा-जाे बिना अनुमति हाेर्मुज से गुजरेगा उसे उड़ा देंगइससे पहले वे ईरान के बिजली घराें और पुलाें पर हमले की धमकी दे रहे थे, लेकिन अब उन्हाेंने उस खतरे से पीछे हटने का फैसला किया है. ईरान की तरफ से भी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सीजफायर पर मुहर लगाई है. डाेनाल्ड ट्रंप ने यह युद्ध-विराम अपने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्रुथ साेशल पर घाेषित किया.उन्हाेंने कहा कि उन्हाेंने पाकिस्तान की तरफ से दिया गया प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि दाे हफ्ते तक लड़ाई राेक दी जाए और हाेर्मुज जलडमरूमध्य काे तुरंत खाेल दिया जाए. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इन दाे हफ्ताें के समय का इस्तेमाल ईरान के साथ अंतिम समझाैता करने के लिए करेगा. यानी इन दाे हफ्ताें में बातचीत हाेगी. ऐसा करने का कारण यह है कि हम अपने सभी सैन्य लक्ष्याें काे पहले ही पूरा कर चुके हैं और उनसे भी आगे बढ़ चुके हैं. ईरान के साथ शांति और पूरे मध्य पूर्व में शांति के लिए एक पक्का समझाैता करने के बहुत करीब हैं.