एलआईसी बोर्ड की 13 अप्रैल को बैठक पहली बार बोनस शेयर देने की योजना

    09-Apr-2026
Total Views |
 
bfbh

 मुंबई, 8 अप्रैल (आ.प्र.)
सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर बुधवार (8 अप्रैल) को शुरुआती कारोबार के दौरान 6 प्रतिशत से अधिक चढ़ गएक ंपनी के शेयरों में यह तेजी पहली बार बोनस शेयर जारी करने की योजना के ऐलान के बाद देखी गई. एलआईसी का शेयर पिछले बंद भाव 743.20 रुपये के मुकाबले तेज बढ़त के साथ 780 रुपये पर खुला और 789.65 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया. सुबह 11:10 बजे कंपनी के शेयर 7.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 801 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. एलआईसी ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद नियामकीय फाइलिंग में बताया कि उसके निदेशक मंडल की बैठक 13 अप्रैल 2026 को होगी. इसमें अन्य विषयों के साथ बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार और मंजूरी दी जाएगी. यह प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़कर 12,958 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,056 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 1,25,613 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,06,891 करोड़ रुपये थी. कुल आय दिसंबर तिमाही में बढ़कर 2,33,984 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 2,01,994 करोड़ रुपये थी. नए कारोबार से प्रीमियम आय भी बढ़कर 10,605 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 7,285 करोड़ रुपये थी.