शिवाजीनगर, 8 अप्रैल (आ. प्र.) भारत की अग्रणी ओवरसीज एजुकेशन कंसल्टेंसी ‘स्टडी स्मार्ट’ द्वारा शनिवार (11 अप्रैल) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ‘ग्लोबल एजुकेशन फेयर 2026’ का आयोजन किया गया है. बोट क्लब स्थित रॉयल कॉनॉट में आयोजित इस मेले में छात्रों और अभिभावकों के लिए प्रवेश निः शुल्क रहेगा. ‘स्टडी स्मार्ट’ के मैनेजिंग डायरेक्टर चेतन जैन ने बताया कि कक्षा 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद कई छात्र विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं. लेकिन सही वेिशविद्यालय का चयन, एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी, स्कॉलरशिप प्राप्त करना, वित्तीय योजना बनाना और रहने की व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस फेयर का आयोजन किया जा रहा है. इस फेयर में यूके, यूएसए, आयरलैंड, जर्मनी, दुबई और अन्य यूरोपीय देशों के 60 से अधिक शीर्ष वेिशविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. छात्रों को इन प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलेगा. चेतन जैन ने बताया कि कार्यक्रम में स्कॉलरशिप, फाइनेंशियल एड, सितंबर 2026 इंटेक के एडमिशन अवसर, स्पॉट ऑफर्स, आईईएलटीएस में छूट तथा पढ़ाई के बाद रोजगार के अवसरों जैसे विषयों पर इंटरैक्टिव वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी. स्टडी स्मार्ट के प्रमाणित काउंसलर छात्रों और अभिभावकों को व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे.
विकल्पों और दस्तावेजों संबंधी जानकारी
फेयर में करियर काउंसिलिंग, एजुकेशन लोन, आवास व्यवस्था, फोरेक्स और ट्रैवल सहायता के लिए विशेष हेल्प डेस्क उपलब्ध रहेंगे. प्रतिभागियों को लोन विकल्पों, आवश्यक दस्तावेजों और विदेश में पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने संबंधी जानकारी दी जाएगी. पंजीकरण निःशुल्क है लेकिन, इच्छुक छात्र और अभिभावक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए https://studysmart.short.gy/cGRE88 या 96506 80072 पर संपर्क कर सकते हैं.