डाॅ. राजेश शाह काे मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

    01-May-2026
Total Views |
 
 

Award 
 
पुणे के सुप्रसिद्ध उद्यमी डाॅ. राजेश शाह काे इंडाे-थाई अचीवर्स समिट- 2026 के दाैरान प्रतिष्ठित ‘भारत उद्याेग पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया. एसाेसिएशन फाॅर इकाेनाॅमिक ग्राेथ द्वारा आयाेजित इस समाराेह में थाईलैंड के सांसद और ‘नेशन-बिल्डिंग इंस्टीट्यूट’ के अध्यक्ष प्राे. डाॅ.क्रिंगसैक चारेनवाेंगसाक ने डाॅ. शाह काे यह पुरस्कार प्रदान किया. इस अवसर पर वेगानेरी की सह-संस्थापक कलायानी यिमसिरी और माॅल मैनेजमेंट विशेषज्ञ आचार्य तनिनरथ पकदीपिन्याे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
इस अंतरराष्ट्रीय परिषद में सतत आर्थिक विकास और भारत-थाई रणनीतिक सहयाेग जैसे महत्वपूर्ण विषयाें पर चर्चा की गई.