कभी बीमारू कहा जाने वाला यूपी विकास के रिकाॅर्ड बना रहा

    01-May-2026
Total Views |
 

BH 
 
कभी बीमारू प्रदेश कहा जाने वाला यूपी विकास रिकाॅर्ड बना रहा है. यह प्रतिपादन प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने किया. वे हरदाेई में 36,230 कराेड़ से बने गंगा ए्नसप्रेसवे का लाेकार्पण कर रहे थे.पीएम ने कहा-यूपी से गुंडा-माफियाें का सफाया हुआ है. अब राज्य एक लाखकराेड़ की अर्थव्यवस्था बन गया है. उन्हाेंने कहा- जहां यूपी इन्फ्रास्ट्र्नचर का हब बन रहा है, वहीं सपा अपनाें के विकास में ही लगी हुई है, माेदी ने कहा-बंगाल में रिकाॅर्ड मतदान ममता की विदाई का संकेत है. माेदी ने विराेधियाें पर तंज कसते हुए कहा- सपा कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, ये लाेग हमेशा विकास विराेधी राजनीति करते हैं. प्रधानमंत्री ने हरदाेई में 594 किमी. लंबे एक्सेस-कंट्राेल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. लगभग 36,230 कराेड़ की कुल लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय अभी के 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे हाेने की उम्मीद है.