आईटी हब हिंजवड़ी के लक्ष्मी चाैक परिसर में एक देशी शराब की दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला हाेने की वारदात सामने आई है. दुकान में झगड़ा कर रहे एक युवक काे बाहर निकालने से नाराज हाेकर उसने सेल्समैन पर गन्ना काटने वाले काेयते से हमला कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में आराेपी युवक काे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी केअनुसार, यह घटना साेमवार (27 अप्रैल) रात करीब पाैने नाै बजे हुई.फरियादी अनिल बालासाहेब ठाेंबरे (उम्र-28 वर्ष, निवासी शिवतेज नगर, हिंजवड़ी) लक्ष्मी चाैक स्थित एक देसी शराब की दुकान में सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं.
साेमवार रात आराेपी सूरज राजू धाेगड़े (उम्र-18 वर्ष, निवासी वाकड़) दुकान के भीतर आकर हंगामा और झगड़ा कर रहा था. सेल्समैन अनिल ने सूरज काे समझाने की काेशिश की और दुकान में शांति बनाए रखने के लिए उसका हाथ पकड़कर उसे दुकान से बाहर कर दिया. इसी बात से तिलमिलाए सूरज ने अनिल के साथ गाली-गलाैज शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ा कि सूरज ने अपने पास छिपाकर रखा गन्ना काटने वाला काेयता निकाला और अनिल के हाथ पर जाेरदार वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हाे गए. घटना के बाद अनिल ठाेंबरे ने मंगलवार (28 अप्रैल) काे हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय आराेपी सूरज धाेगड़े काे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आराेपी अपने साथ घातक हथियार लेकर क्याें घूम रहा था.